Sunday, March 29, 2015

प्यार : कुछ मुक्तक - 10










प्यार : कुछ मुक्तक - 10
-----------------------------

'' धनवानों के लिए प्यार है 
        ताज - सरीखी एक इमारत ,
  पढ़े - लिखों के लिए प्यार 
        ढाई अक्षर की एक इबारत ;
  किन्तु प्यार क्या है , जब पूछा 
        किसी प्यार करने वाले से -
  उसने कहा कि सच पूछो तो 
        प्यार खुदा की एक इबादत । '' 

                               - श्रीकृष्ण शर्मा 

_______________________________

पुस्तक - '' चाँद झील में ''  ,  पृष्ठ - 56



7 comments:

  1. मेरी रचना को शामिल करने के लिए आपको धन्यवाद |

    ReplyDelete
  2. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  3. प्यार ऊपर वाले का उपहार है सब के लिए ... भावपूर्ण रचना ...

    ReplyDelete
  4. धन्यवाद दिगम्बर जी |

    ReplyDelete
  5. धन्यवाद दिगम्बर जी |

    ReplyDelete
  6. प्यार खुदा का दिया वह तोफहा है , जो इन्सां की ज़िंदगी को जन्नत बना देता है ,
    सुन्दर अभिव्यक्ति श्री कृष्ण जी

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद डॉ. महेन्द्रग जी .आपने जो प्रोत्साहन दिया |

      Delete