Wednesday, February 17, 2016

'' हम सब तो आम हैं '' नामक नवगीत , स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा के नवगीत संग्रह - '' एक अक्षर और '' से लिया गया है -









हम सब तो आम हैं ,
खास नहीं ,
अपना कोई इतिहास नहीं। 
           अपने हैं संग - साथ
           तकलीफें ,
           पीड़ा है , आँसू हैं 
           हैं चीखें ,
सपनों की 
हमको तलाश नहीं। 

हम सब तो आम हैं ,
खास नहीं ,
अपना कोई इतिहास नहीं। 
           भूख बहिना ,
           अभाव है भाई ,
           बाप है पेट ,
           गरीबी माई ,
ख्वाइशें बेवा ,
पर संकल्प अभी लाश नहीं। 

हम सब तो आम हैं ,
खास नहीं ,
अपना कोई इतिहास नहीं। 


                     - श्रीकृष्ण शर्मा 

( कृपया इसे पढ़ कर अपने विचार अवश्य लिखें | आपके विचारों का स्वागत है| धन्यवाद | )
_________________
पुस्तक - '' एक अक्षर और ''  ,  पृष्ठ - 21

sksharmakavitaye.blogspot.in
shrikrishnasharma.wordpress.com

सुनील कुमार शर्मा 
पी . जी . टी . ( इतिहास ) 
पुत्र –  स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा ,
जवाहर नवोदय विद्यालय ,
पचपहाड़ , जिला – झालावाड़ , राजस्थान .
पिन कोड – 326512
फोन नम्बर - 9414771867

3 comments:

  1. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा आज बृहस्पतिवार (18-02-2016) को "अस्थायीरूप से चर्चा मंच लॉक" (वैकल्पिक चर्चा मंच अंक-2) पर भी होगी।
    --
    मित्रों।
    सात वर्षों से प्रतिदिन अनवरतरूप से
    ब्लॉगों की अद्यतन प्रविष्टियाँ दिखा रहे
    आप सब ब्लॉगरों की पहली पसन्द "चर्चा मंच" को
    किसी शरारती व्यक्ति की शिकायत पर अस्थायीरूप से
    लॉक किया गया है। गूगल को अपील कर दी गयी है।
    तब तक आपके लिंकों का सिलसिला यहाँ
    "वैकल्पिक चर्चा मंच" पर जारी रहेगा।
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete
  2. धन्यवाद मयंक जी एवं उपासना जी |

    ReplyDelete