Tuesday, November 24, 2015

'' झील रात की ''नामक नवगीत , कवि श्री श्रीकृष्ण शर्मा के नवगीत - संग्रह - '' अँधेरा बढ़ रहा है '' से लिया गया है -









साँझ - सुबह के मध्य अवस्थित झील रात की ,
भरी हुई है अँधियारे से । 

नीली - नीली लहर नींद की उठतीं - गिरतीं ,
अवचेतन मन की कितनी ही नावें तिरतीं ,
कुण्ठाओं के कमल खिले हैं 
सपनों - जैसे । 
          साँझ - सुबह के मध्य अवस्थित झील रात की ,
          भरी हुई है अँधियारे से । 

इसी झील के तट पर पेड़ गगन है वट का ,
काला बादल चमगादड़ - सा उल्टा लटका ,
शंख - सीप नक्षत्र रेत में 
हैं पारे - से । 
          साँझ - सुबह के मध्य अवस्थित झील रात की ,
          भरी हुई है अँधियारे से ।   

नंगी नहा रहीं प्रकाश की लाख बेटियाँ ,
तट पर बैठीं बाथरूम - गायिका झिल्लियाँ ,
खग चीखे -
वह डूब रहा है चाँद ,
बचा लो 
गहरे में से । 
          साँझ - सुबह के मध्य अवस्थित झील रात की ,
          भरी हुई है अँधियारे से ।     


                                                    - श्रीकृष्ण शर्मा 

___________________________________________
पुस्तक - '' अँधेरा बढ़ रहा है ''  ,  पृष्ठ -22 , 23 

sksharmakavitaye.blogspot.in
shrikrishnasharma.wordpress.com

सुनील कुमार शर्मा  
पुत्र –  स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा ,
जवाहर नवोदय विद्यालय ,
पचपहाड़ , जिला – झालावाड़ , राजस्थान .
पिन कोड – 326512
फोन नम्बर - 9414771867

Monday, November 23, 2015

'' ख़त '' नामक नवगीत , कवि स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा के नवगीत - संग्रह - '' अँधेरा बढ़ रहा है '' से लिया गया है -









हर ख़त 
जैसे -
दुख का रथ । 

      आँसू 
      हँसती आँखों में ,
      पीड़ा लिये 
      ठहाकों में ,
कम्पित होंठ 
गीत की गत । 
हर ख़त … 

      लकवा मारा 
      सपनों को ,
      तेरहवीं क्या 
      दफ्नों को ,
लेकिन 
इति ही 
अब तो अथ । 
हर ख़त …
                 

                - श्रीकृष्ण शर्मा 

________________________
पुस्तक - '' अँधेरा बढ़ रहा है ''  ,  पृष्ठ -  41

sksharmakavitaye.blogspot.in
shrikrishnasharma.wordpress.com

सुनील कुमार शर्मा  
पुत्र –  स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा ,
जवाहर नवोदय विद्यालय ,
पचपहाड़ , जिला – झालावाड़ , राजस्थान .
पिन कोड – 326512
फोन नम्बर - 9414771867

Sunday, November 22, 2015

'' रसीले '' नामक मुक्तक , स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा के मुक्तक - संग्रह - '' चाँद झील में '' से लिया गया है -



sksharmakavitaye.blogspot.in
shrikrishnasharma.wordpress.com


सुनील कुमार शर्मा  
पुत्र –  स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा ,
जवाहर नवोदय विद्यालय ,
पचपहाड़ , जिला – झालावाड़ , राजस्थान .
पिन कोड – 326512
फोन नम्बर - 9414771867

Saturday, November 21, 2015

'' तम में कोई नरभक्षी है '' नामक नवगीत , कवि स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा के नवगीत - संग्रह - '' अँधेरा बढ़ रहा है '' से लिया गया है -

          यह सूरज है ,
          चित्र - फ़लक तक । 
पेड़ गये 
भीतर बँगलों में ,
सिर्फ़ प्रदूषण है 
कत्लों में । 
          यह है आग 
          कि जिससे बचना ,
          मुश्किल है अब 
उच्च फ़लक तक ।
यह सूरज है … 

शहर नहीं ,
केवल राहें हैं  ,
धुआँ  - धुन्ध है ,
अफवाहें हैं ,
          तम में 
          कोई नरभक्षी है ,
          घूर रहा 
जो हमको अपलक । 
यह सूरज है… 

सुन्दरता 
केवल फरेब है ,
मन बाँधे जो 
पायजेब है ,
         सब डूबे 
         उसके सम्मोहन ,
अपनी खुशियाँ 
सिर्फ़ ललक तक । 

          यह सूरज है ,
          चित्र - फ़लक तक । 


                               - श्रीकृष्ण शर्मा 

_______________________
पुस्तक - '' अँधेरा बढ़ रहा है ''  ,  पृष्ठ - 20 , 21

sksharmakavitaye.blogspot.in
shrikrishnasharma.wordpress.com


सुनील कुमार शर्मा  
पुत्र –  स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा ,
जवाहर नवोदय विद्यालय ,
पचपहाड़ , जिला – झालावाड़ , राजस्थान .
पिन कोड – 326512
फोन नम्बर - 9414771867

      
          

Friday, November 20, 2015

'' आकाश चकित '' नामक मुक्तक , कवि स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा के मुक्तक - संग्रह - '' चाँद झील में '' से लिया गया है -



sksharmakavitaye.blogspot.in
shrikrishnasharma.wordpress.com

------------------------------

सुनील कुमार शर्मा  
पुत्र –  स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा ,
जवाहर नवोदय विद्यालय ,
पचपहाड़ , जिला – झालावाड़ , राजस्थान .
पिन कोड – 326512
फोन नम्बर - 9414771867

Thursday, November 19, 2015

'' साँस बुढ़ाई है '' नामक मुक्तक , कवि स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा के मुक्तक - संग्रह - '' चाँद झील में '' से लिया गया है -





--------------------------------

सुनील कुमार शर्मा  
पुत्र –  स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा ,
जवाहर नवोदय विद्यालय ,
पचपहाड़ , जिला – झालावाड़ , राजस्थान .
पिन कोड – 326512
फोन नम्बर - 9414771867

Wednesday, November 18, 2015



'' आवागमन '' नामक मुक्तक  , कवि स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा के मुक्तक  - संग्रह - '' चाँद झील में '' से लिया गया है -
----------------------------------------------------------------
sksharmakavitaye.blogspot.in
shrikrishnasharma.wordpress.com

---------------------------------------------------------------------

सुनील कुमार शर्मा  
पुत्र –  स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा ,
जवाहर नवोदय विद्यालय ,
पचपहाड़ , जिला – झालावाड़ , राजस्थान .
पिन कोड – 326512
फोन नम्बर - 9414771867