आँसू तो आँसू हैं ,
निकल ही पड़ते हैं।
वैसे ये
पानी हैं ,
फिर भी ये मानी हैं ,
तुच्छ समझने पर ,
भीतर तक गड़ते हैं।
आँसू तो आँसू हैं ,
निकल ही पड़ते हैं।
मोती हैं ,
फूल हैं ,
इन्द्रधनुष कहीं ,
कहीं धूल हैं ,
दुःखों को सहते हैं ,
सुख से झगड़ते हैं
आँसू तो आँसू हैं ,
निकल ही पड़ते हैं।
- श्रीकृष्ण शर्मा
( कृपया इसे पढ़ कर अपने विचार अवश्य लिखें | आपके विचारों का स्वागत है| धन्यवाद | )
__________________
पुस्तक - '' अँधेरा बढ़ रहा है '' , पृष्ठ - 42
sksharmakavitaye.blogspot.in
shrikrishnasharma.wordpress.com
सुनील कुमार शर्मा
पी . जी . टी . ( इतिहास )
पुत्र – स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा ,
जवाहर नवोदय विद्यालय ,
पचपहाड़ , जिला – झालावाड़ , राजस्थान .
पिन कोड – 326512
फोन नम्बर - 9414771867






