Thursday, January 7, 2016

'' मुनादी '' नामक नवगीत , कवि स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा के नवगीत संग्रह - '' अँधेरा बढ़ रहा है '' से लिया गया है -









चौराहों पर हुई मुनादी -
बच न सकेंगे अब अपराधी । 
खुश थी रैयत सीधी - सादी । । 

सब कहते - राजा है अच्छा ,
उसे दिया है कुछ ने गच्चा ,
अब करनी सब भरनी होगी ,
वैतरिणी तो तरनी होगी ;
        बोलो - कब तक बच पायेगी ,
        राजा सम्मुख पड़ कर प्यादी । । 
        चौराहों पर हुई मुनादी ..... 

लेकिन राजा बड़ा घाघ था ,
शहद चुआता हुआ नाग था ,
कहता था कुछ , कुछ करता था ,
पर जन - जागृति से डरता था ;
        कोई सरकश सिर न उठाये ,
        संगीनों से खबर छपा दी।।
        चौराहों पर हुई मुनादी ..... 

सरगर्मी से नगर भर गया ,
खतरा घर - घर में पसर गया ,
पतझर में जंगल के अन्दर 
जैसे कोई आग धर गया ;
        सबके चेहरों खौफ लिख गयी ,
        दहशत की वह काली आँधी । । 
        चौराहों पर हुई मुनादी ..... 

चारों तरफ तना अँधियारा ,
लगता है उजियारा हारा ,
ढोल - ढमाकों की ढम्मक - ढम 
चलता है राजा का गारा ;
        हाँके में कसती जाती है ,
        कुछ नव - सिंहों की आज़ादी । । 
चौराहों पर हुई मुनादी -
बच न सकेंगे अब अपराधी । 
खुश थी रैयत सीधी - सादी । । 


                    - श्रीकृष्ण शर्मा 

( कृपया इस नवगीत को  पढ़ कर अपने विचार अवश्य लिखें | आपके विचारों का स्वागत है | धन्यवाद | )
____________________
पुस्तक - '' अँधेरा बढ़ रहा है ''  ,  पृष्ठ - 79 , 80

sksharmakavitaye.blogspot.in
shrikrishnasharma.wordpress.com


सुनील कुमार शर्मा  
पुत्र –  स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा ,
जवाहर नवोदय विद्यालय ,
पचपहाड़ , जिला – झालावाड़ , राजस्थान .
पिन कोड – 326512

फोन नम्बर - 9414771867



Wednesday, January 6, 2016

'' अँग्रेजों के वंशज '' नामक मुक्तक , कवि स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा के मुक्तक संग्रह - '' चाँद झील में '' से लिया गया है -



कृपया इसे पढ़ कर अपने विचार अवश्य लिखें | आपके विचारों का स्वागत है | धन्यवाद |
-------------------------------------------------------------------------------------------------
sksharmakavitaye.blogspot.in
shrikrishnasharma.wordpress.com
------------------------------------------
सुनील कुमार शर्मा  
पुत्र –  स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा ,
जवाहर नवोदय विद्यालय ,
पचपहाड़ , जिला – झालावाड़ , राजस्थान .
पिन कोड – 326512
फोन नम्बर - 9414771867


Tuesday, January 5, 2016

'' ज़रूरी '' नामक मुक्तक , कवि स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा के मुक्तक संग्रह - '' अँधेरा बढ़ रहा है '' से लिया गया है -




कृपया इसे पढ़ कर अपने विचार अवश्य लिखें | आपके विचारों का स्वागत है | धन्यवाद |
-------------------------------------------------------------------------------------------------
sksharmakavitaye.blogspot.in
shrikrishnasharma.wordpress.com
-------------------------------------------
सुनील कुमार शर्मा  
पुत्र –  स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा ,
जवाहर नवोदय विद्यालय ,
पचपहाड़ , जिला – झालावाड़ , राजस्थान .
पिन कोड – 326512
फोन नम्बर - 9414771867

Monday, January 4, 2016

'' प्रलयंकर ने तीसरी आँख खोली '' नामक नवगीत , कवि स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा के नवगीत संग्रह - '' अँधेरा बढ़ रहा है '' से लिया गया है -









( सन्दर्भ : 22 मई 1997 को प्रातः 4.20 पर जबलपुर में आया भूकम्प )

थी आधी रात ढली , सहसा कोहराम मचा । 
शिव ने रेवा तट पर आ ताण्डव नृत्य रचा । । 
           पग - आघातों से ये धरती काँपी - डोली । 
           प्रलयंकर ने अपनी तीसरी आँख खोली । । 
भूगर्भ गड़गड़ाहट धड़ - धड़ से भरा हुआ । 
आतंक और भय से हर प्राणी भरा हुआ । । 
           धरती की छाती फटी कि पत्थर तक पिघले । 
           अनगिनत प्रसिद्ध ठिये इस दानव ने निगले । । 
ताण्डव में दीवारें दरकीं , घर भग्न हुए । 
कुछ बचे हुए आहत कुछ मृत्यु - निमग्न हुए । । 
           जो अपनों से बिछुड़े वे अपनों को रोते । 
           अपनों का शोक , सिर्फ क्या अपने ही ढोते ?
उफ़ , विधना , ये विनाश की कैसी लीला है ?
मानव - कर्मों का दण्ड दुखद - दर्दीला है । । 
           ऐसी विपदा में अपने से बाहर आओ । 
           बुद्धि से काम लो , जन - सेवा में जुट जाओ । । 


                                            - श्रीकृष्ण शर्मा 

______________________________
पुस्तक - '' अँधेरा बढ़ रहा है ''  ,  पृष्ठ - 36

sksharmakavitaye.blogspot.in
shrikrishnasharma.wordpress.com

सुनील कुमार शर्मा  
पुत्र –  स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा ,
जवाहर नवोदय विद्यालय ,
पचपहाड़ , जिला – झालावाड़ , राजस्थान .
पिन कोड – 326512
फोन नम्बर - 9414771867

Sunday, January 3, 2016

'' प्यार '' - १ नामक मुक्तक , कवि स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा के मुक्तक संग्रह - '' चाँद झील में '' से लिया गया है -


कृपया इसे पढ़ कर अपने विचार अवश्य लिखें | आपके विचारों का स्वागत है | धन्यवाद |


सुनील कुमार शर्मा  
पुत्र –  स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा ,
जवाहर नवोदय विद्यालय ,
पचपहाड़ , जिला – झालावाड़ , राजस्थान .
पिन कोड – 326512
फोन नम्बर - 9414771867

Saturday, January 2, 2016

'' स्वर उछाल कर कहें '' नामक नवगीत , स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा के नवगीत संग्रह - '' अँधेरा बढ़ रहा है '' से लिया गया है -









मौसम की असामान्य शर्तों से भौचक्के ,
कैसे हम वक्त के प्रवाह में बहें ?

रोज - रोज की वह ही बेमानी दिनचर्या ,
वही - वही जड़े हुए दृश्य और तस्वीरें ,
वही - वही है चुभन करौंदों के काँटों की ,
कमोबेश वही - वही नाजायज़ जंजीरें ,
            पथरीली भीड़ की निरन्तरता में चुकते ,
            कैसे हम संवादी स्वर उछाल कर कहें ?
            मौसम की असामान्य शर्तों से भौचक्के ,
            कैसे हम वक्त के प्रवाह में बहें ?

उम्र बढ़ रही जैसे - जैसे इस पोथी की ,
कागज़ के पन्नों का जीवन काम हो रहा ,
कोयलों की अनसूझी औ ' गीली खानों में ,
जल - जल कर मेहनतकश जीवन तम ढो रहा ,
            सूर्यमुखी जीवित क्षण चौरस्ते दफना कर ,
            कैसे हम जश्न के मज़ाक को सहें ?
            मौसम की असामान्य शर्तों से भौचक्के ,
            कैसे हम वक्त के प्रवाह में बहें ?


                                         - श्रीकृष्ण शर्मा 

____________________________
पुस्तक - '' अँधेरा बढ़ रहा है ''  ,  पृष्ठ - 45


कृपया इस नवगीत को  पढ़ कर अपने विचार अवश्य लिखें | आपके विचारों का स्वागत है | धन्यवाद |

sksharmakavitaye.blogspot.in
shrikrishnasharma.wordpress.com

सुनील कुमार शर्मा  
पुत्र –  स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा ,
जवाहर नवोदय विद्यालय ,
पचपहाड़ , जिला – झालावाड़ , राजस्थान .
पिन कोड – 326512
फोन नम्बर - 9414771867

Friday, January 1, 2016

'' दिवा स्वप्न '' नामक मुक्तक , कवि स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा के मुक्तक संग्रह - '' चाँद झील में से लिया गया है -



कृपया इसे पढ़ कर अपने विचार अवश्य लिखें | आपके विचारों का स्वागत है | धन्यवाद |

sksharmakavitaye.blogspot.in
shrikrishnasharma.wordpress.com

सुनील कुमार शर्मा  
पुत्र –  स्व. श्री श्रीकृष्ण शर्मा ,
जवाहर नवोदय विद्यालय ,
पचपहाड़ , जिला – झालावाड़ , राजस्थान .
पिन कोड – 326512
फोन नम्बर - 9414771867